सलाम

करते रहो भ्रष्टाचार
बदलते रहो सरकार
करो अत्याचार, फिर भी
करते रहो देशभक्ति का काम
देश को सलाम!
ठेके लो, कमीशन दो
भरते रहो बक्से, लाॅकर, दीवान
जब भी कोई सज्जन मिले
करते रहो दुआ सलाम
देश को सलाम!
करो मत काम,
फूंको गाड़ियां-रेल, जलाओ घर
बदलो टोपियां
खाते रहो सेवियां
मरते रहें सैनिक
घुसते रहें दुश्मन
फिर भी कहते रहो शान्त-शान्त
जिनको है दिक्कत
मलते रहो बाम
दर्द मिटता नहीं
फिर भी जलाते रहो मशाल
लड़ते रहें, भिड़ते रहें
जाना है लाम
देश को सलाम!