गढ़वाल -कुमाऊं के लोक खेल -भाग -1


 खेल की परिभाषाएं


  खेल मानव का एक लक्षण है।  हर युग में लोक खेल परिमार्जित होते रहे हैं और भविष्य में भी लोक खेल मानव समाज में आते रहेंगे। खेल एक कार्य है जिसका उद्येस्य मनोरंजन या शिक्षा या दोनों होता है। खेल वास्तव में रचनात्मकता , कला निहित है जिसमे जिस्मानी शक्ति , मानसिक शक्ति व टीम भावना का समिश्रण होता है। खेल में समय और जगह आवश्यक कारक हैं।  खेल का प्रतिफल अनजान है जो क्षेल को रोमांचक बना डालता है। लोक खेलों में खेल में उत्पादकशीलता नहीं होती है और कभी कभी जब खेल व्यसन का रूप ले ले तो अलाभकारी भी हो सकता है।


खेल में नियम अवश्य होते हैं।

खेल में प्रतियोगिता  निहित है किन्तु इसे युद्ध कदापि नही कहा जा सकता है।  

खेल में प्रतिद्वंदिता व प्रतियोगी, प्रतिरोध , प्रतिरोध समाधान आवश्यक हैं।

खेल में गोल और खेल का आकार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।

खेल में आधुनिक तकनीक का समावेश भी होता जाता है जैसे आज वीडिओ गेम। या तीर कमान खेल में आधुनिक तकनीक का समय समय पर प्रयोग।

खेल में कम से कम दो खिलाड़ियों का होना लाजमी है। जब एक खिलाड़ी किसी खेल में होता है तो वह एक विशेष तरह का खेल माना जाता है जैसे एक आदमी बाग़ बकरी का खेल दो खिलाड़ियों की तरफ से खेले।

खेल खिलाड़ियों और दर्शकों को आनंद पूर्ति करता है।

खेल में चुनौती , बातचीत , एक दूसरे को प्रभावित करना , मानसिक या शारीरिक संवाद भी आवश्यक हैं।

खेल सदा से ही एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्रों में प्रसारित होते जाते हैं और बहुत से समय बदलाव के कारण क्षेत्रीय लोक खेल के रूप में प्रसिद्ध हो जाते हैं जैसे गंगासलाण , पौड़ी गढ़वाल में हॉकी को बदलकर एक नया खेल उत्पन्न हुआ जिसे हिंगोड़ कहते हैं और इसी तरह रग्बी ने हथगिंदी का रूप लिया।  युद्ध खेल ने गढ़वाल -कुमाऊं  में सरौं नृत्य रूप ले लिया। 



 


उत्तरा खंड  के लोक खेल , गढवाल के लोक खेल , कुमाऊँ के कुछ लोक खेल

१- गारी खिलण - Ggari Khilan

२- बाग़ बकरी को खेल - Bak BAKHRI KU KHEL

३- लुक्का छुपी --Luka Chippi, Hide & Seek 

४- काणो बौणिक पकड़ण- Kano Baunik Pakdan, Catch as being Blind 

४अ- पकडवा पकड़ - Pakdwa Pakad

५- इकटंड़या - Iktangdya

६- छौम्पा दौड़ -Chhaumpa Daud

७- रिंगण -Ringan

८- फाळ मारण -Falh Maran Jumping 

९- कुद्दी मारण - Kuddi Maran,  High Jump 

१०- झुळी खिलण - Jhilli khilan

११- रीठा भैन्स्वळ कु गुच्छी क खेल - Reetha Bhainswal ku Gucchhi Khel

१२- गुल्ली डंडा कु खेल -Gulli Danda

१३- हथ गिंदी खिलण -Hath Gindi

१३अ- पत्थर की ढेरी गिंदी से फुडणो खेल Patthar ki Dheri tain Gindin Fudno khel

१४- खुट गिंदी खिलण -Khutt gindi , Football 

१५- हिंगोड़ -Hingod , Hockey 

१६- बा कटण (तैराकी )-Baa katan -swimming

१७- नाव चलाण -Nau chalan, Boating 

१८- पत्थर घुरैक चुलाण -Patthr ghuraik Culan

१९- पटाळ /घास मा रौड़ण -Patal Ghas ma raudan

२०- अयेड़ी खिलण - Ayedi khiln -Hunting

२१- माछ मारण -Machh maran -Fishing

२२- खाडू बुखटयौ   तैं लड़ाण - Khadu/BUKHTYA ladan--FIGHT OF RAM/HE GOAT

२३- रसा कस्सी - RASA KASSI, Tug of War 

२४- तास खिलण - Tass, Card playing 

२५- चौपड /कौडी कु खेल = Chaupad/Kaudi ku KHEL

26 इची दुची 


27 डाळ  म झुंटा  खिलण  Swinging on tree  branch