रोशनाई (कहानी संग्रह )

"रोशनाई" मुजफ्फरनगर निवासी डॉक्टर कुबेर दत्त कौशिक की आठ कहानियों का संग्रह है। जिसकी शीर्षक कहानी है रोशनाई। मुजफ्फरनगर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्रामीण अंचल मे रहकर वहाँ के जनमानस का अध्यन भी करते हैं और उन्हीं के बीच से सत्य घटनाओं पर आधारित कहानियां तथा कहानी के पात्रों का चयन करते हैं। उनके पात्रों की भाषा शैली तथा ग्रामीण अंचल की राजनीति का सजीव चित्रण उनकी कहानियों की विशेषता है।

भाषा प्रवाहमय है। कथानक सरल एवं सार्थक है। अधिकांश कहानियों मे समस्याओं को उकेरा गया है। कहने को बहुत कुछ कहा व लिखा जा सकता है। प्रत्येक कहानी पर विश्लेषणात्मक टिप्पणी की जा सकती है परन्तु तब पाठक की चिन्तनशीलता प्रभावित होगी।

मेरी अशेष शुभकामनाएं डॉक्टर कौशिक जी के साथ हैं और कामना है कि माँ शारदे की उन पर कृपा बनी रहे और उनकी लेखनी नित नया रचती रहे।

 

पुस्तक. रोशनाई

कहानीकार. डॉक्टर कुबेर दत्त कौशिक

प्रकाशक. सहज प्रकाशन मुजफ्फरनगर

मूल्य. 300/

 


                

                8265821800